◆ मंत्रिमंडल ने गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस पर सहकारी संस्थाओं से खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
◆ अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की मजबूती दर्ज करते हुए 77 रुपये 52 पैसे प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।
◆ सिंगर केके का पार्थिव शरीर कोलकाता से मुंबई लाया गया, आज होगा अंतिम संस्कार।
◆ मणिपुर में यूनाइटेड ट्राइबल लिबरेशन आर्मी -जेम्स ग्रुप- यूटीएलए-जे के प्रमुख टोनथांग सिंगसिट समेत 14 उग्रवादियों ने आत्म समर्पण कर दिया है।राजधानी इम्फाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के समक्ष इन उग्रवादियों ने अपने हथियार और गोलाबारूद सौंप दिये।
◆उत्तराखण्ड की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को कल से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।
समुद्र तल से 3962 मीटर की ऊंचाई पर चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी 87 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैली हुई है। यहां फूलों के मौसम में करीब 500 प्रजातियों के रंगीन फूल खिलते हैं।
◆ विदेश मंत्री डॉक्टर एस० जयशंकर कल से स्लोवाकिया और चेक गणराज्य की पांच दिन की यात्रा पर जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान, एसजयशंकर स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री एडुआर्ड हेगर से मुलाकात करेंगे और वहां के विदेशमंत्री इवान कोरोकोक के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
◆ बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा, “मैंने एक नई ‘एजुकेशन एप’लांच की है।इसका किसी स्कूल से संपर्क नहीं है ये एप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्लास प्लस के बच्चों के लिए है। मैं तो खुद अचंभित हूं कि इतनी छोटी-छोटी चीज़ों पर ऐसा होगा।ये एक साधारण ट्वीट था ना कि मेरे इस्तीफे का ट्वीट”।
◆ महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली निखत ज़रीन ने ट्विटर पर लिखा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया। उनसे मिलना सम्मान की बात।
◆ ईडी ( एनफोर्समेंट डाइरेक्टोरेट) ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में समन जारी किया है।
◆कांग्रेस ने कहा, “यह केस 2015 में बंद हो गया था। इस षड्यंत्र के मुखिया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और उनका हथियार उनका चहेता ED (एनफोर्समेंट डाइरेक्टोरेट) है।
◆ एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब 55 साल से ज्यादा के कर्मचारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी वीआरएस ले सकेंगे। इसके अलावा जो कर्मचारी 20 साल से ज्यादा सेवा कर चुके हैं वे भी इस विकल्प को चुन सकते हैं।
◆ एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब 55 साल से ज्यादा के कर्मचारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी वीआरएस ले सकेंगे। इसके अलावा जो कर्मचारी 20 साल से ज्यादा सेवा कर चुके हैं वे भी इस विकल्प को चुन सकते हैं।