आज 07 नवंबर 2026 है। आज मासिक शिवरात्रि है। हर महीने शिवरात्रि आती है, जो कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन देवों के देव महादेव भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है और भक्त व्रत भी रखते हैं। हर महीने की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
जानें शुभ मुहूर्त
मासिक शिवरात्रि हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। नवंबर 2026 में यह व्रत 7 नवंबर, शनिवार को रखा जाएगा।
- चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 7 नवंबर 2026 को सुबह 10:52 बजे से
- चतुर्दशी तिथि समाप्त: 8 नवंबर 2026 को सुबह 11:31 बजे तक
- निशिता काल पूजा मुहूर्त (रात्रि पूजा का समय): 7 नवंबर की रात 11:39 बजे से 8 नवंबर की रात 12:31 बजे तक (कुल अवधि: 52 मिनट) तक रहेगा।
जानें पूजन विधि
आज मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करें। उसके बाद सफेद वस्त्र धारण करके शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ‘ऊं नम: शिवाय’ का जाप करें। शिव पुराण में, मासिक शिवरात्रि में चारों पहर में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने का विधान है। सुबह गंगाजल से, दोपहर में दूध से, शाम को दही और रात में शहद और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इस दिन व्रत करने वालों को शिव पुराण या शिवाष्टक का पाठ अवश्य करे। पूजा का समापन शिव आरती के साथ करें।