सुबह की ताजा खबरें (25 मई, तेलुगु हनुमान जयंती)

◆ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप के कारण स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया।

◆ मणिपुर में राज्य स्तरीय शिरुई लिली महोत्सव आज से शुरू होगा। यह वार्षिक उत्सव मणिपुर सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा शिरुई लिली के फूल के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित किया जाता है।

◆ कर्नाटक के हुबली में सडक दुर्घटना में आठ लोगों की मौत और 25 घायल। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

◆ वाराणसी जिला न्यायालय ज्ञानवापी मुद्दे पर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा।

◆ प्रधानमंत्री गुरूवार को हैदराबाद में इंडियन स्‍कूल ऑफ बिजनेस के बीस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में आयोजित विशेष समारोह में शामिल होंगे। तमिलनाडु में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे।

◆ उच्‍चतम न्‍यायालय ने झारखंड उच्‍च न्‍यायालय को, झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सीबीआई या प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच की मांग सम्‍बंधी जनहित याचिकाओं को बरकरार रखने के बारे में पहले फैसला करने का निर्देश दिया है।

◆ वाराणसी जिला न्यायालय ज्ञानवापी मुद्दे पर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा।

◆ जकार्ता में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में जापान ने भारत को 5-2 से पराजित किया।

◆ WHO ने करीब 20 बीमारियों को ‘उपेक्षित’ का दर्जा दिया है। ये हर साल लगभग 17 लाख लोगों को चपेट में लेती हैं। गरीबों को शिकार बनाने वाली इन बीमारियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया है।

◆ नासा से ली गई वर्लपूल आकाशगंगा गुलाबी रंग की (गैलेक्सी M51) की तस्वीर जारी की है। यह पृथ्वी से 3.1 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है।

◆ हरियाणा में रोहतक के महम इलाके में नेशनल हाईवे के पास 29 साल की हरियाणवी लोक गायिका का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। संगीता 11 मई को अपने दिल्ली स्थित घर से लापता हो गई थी।

◆ गुजरात टाइटंस ने आईपीएल फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले क्वालिफ़ायर मुक़ाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया।

◆ इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे पुरुष एशिया कप हॉकी में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जापान ने 5-2 के साथ भारत को हरा दिया है।

◆ जम्मू-कश्मीर | कुलगाम ज़िले के यारीपोरा इलाके में पुलिस और CRPF की एक नाका पार्टी पर आतंकवादियों द्वारा हथगोले फेंकने से 3 नागरिक घायल हुए हैं।