सुबह की ताजा खबरें (14 जून 2023, बुधवार), विश्व रक्तदान दिवस

👉यूएई अरब देशों में पहली बार WANO वैश्विक द्विवार्षिक आम बैठक की मेजबानी करेगा

👉15 जून को नाटो की अहम बैठक, यूक्रेन को F-16 देने पर होगा फैसला

👉भारत-यूएई गैर-पेट्रोलियम व्यापार 100 अरब डॉलर करने पर सहमत

👉सीरिया में अमेरिकी सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 22 सैनिक घायल

👉अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने अजीत डोभाल को अंतरराष्ट्रीय ट्रेजर बताया

👉ब्रिटेन में कोविड से निपटने के लिए सरकार के कदमों पर सार्वजनिक जांच ने सुनवाई शुरू की

👉अमेरिकी सांसदों ने रूस का सहयोग करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा

👉यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के शहर में रूस ने बरसाई ताबड़तोड़ मिसाइलें, 10 की मौत

👉एक शीर्ष अमेरिकी व्यापार पैरोकारी समूह के प्रमुख अतुल केशप ने कहा कि अमेरिकी कंपनियों ने भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वे अधिक योगदान करने को है तैयार

👉यूएई और दक्षिण कोरिया ने आर्थिक और निवेश सहयोग को मजबूत करने पर की चर्चा

👉भारत स्थित एयरोस्पेस कंपनी अजिस्ता बीएसटी द्वारा निर्मित पहला स्वदेशी उपग्रह स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से अंतरिक्ष भेजा गया

👉उत्तराखंड में 25 से 28 जून तक ऋषिकेश में जी 20 बैठक, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने लिया अपडेट

👉उत्तराखंड के केदारनाथ में डेढ़ महीने में 9 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए बाबा केदार के दर्शन

👉मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने की भेंट

👉पीवी सिंधु, एचएस प्रणय ने इंडोनेशिया ओपन 2023 के पहले दौर में दर्ज की जीत

👉प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता मेंछत्तीसगढ़ फुटबाल विमेंस टीम ने जीता गोल्ड, झारखंड को हराया