सुबह की ताजा खबरें ( 8 दिसंबर, गुरुवार), पनडुब्बी दिवस

🔹टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को सरकार ने बिजनेस 20 इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया

🔸तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी की ओर बढ़ रहा मंडौस चक्रवात, NDRF टीम तैयार, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

🔹महंगाई के इलाज के बीच मंदी का साइड इफेक्ट, RBI ने ग्रोथ अनुमान घटाकर आर्थिक सुस्ती पर लगाई मुहर -गवर्नर

🔸रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा रेलवे के निजीकरण का सरकार के पास नहीं है कोई प्रस्ताव

🔹नेवी के पहले अग्निवीर बैच की ट्रेनिंग शुरू, 341 महिलाएं भी हैं शामिल

🔸जम्मू कश्मीर में 8 पत्रकारों को आतंकवादियों से मिली धमकी, 4 ने दिया इस्तीफा- राज्यसभा में मंत्री ने बताया

🔹श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. मोहन सिंह रावत को बनाया गया

🔸उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली निकिता चंद बनी दो बार एशियन बॉक्सिंग चैंपियन

🔹चारधाम से जुड़ेगा मानसखंड कॉरिडोर, नरेंद्र मोदी को इस कॉरिडोर को पहचान दिलाने के लिए बुलाया जा सकता है

🔸 फीफा विश्व कप में क्रोशिया ने जापान को पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया

🔹वर्ल्ड वेटलिफ़्टिंग चैंपियनशिप 2022 में कलाई में चोट के बावजूद भी मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक

🔸छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच, रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड की बीच खेला जाएगा मैच

🔹अरबपति: एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब खोने की कगार पर, 73वर्षीय बर्नार्ड अरनॉल्ट अरबपति ने दी टक्कर
🔸USA: FBI दस्तावेज में खुलासा, 20 शादियाँ करने वाले शख्स ने 9 वर्षीय बेटी से भी किया विवाह, गिरफ्तार
🔹जर्मनी: जर्मनी में सशस्त्र तख्तापलट की योजना के शक में 25 संदिग्ध चरमपंथी गिरफ्तार, 3,000 अधिकारियों ने देश के 16 में से 11 राज्यों की 130 जगहों पर तलाशी ली।
🔸अमेरिका: MP वारनॉक ने जॉर्जिया से जीता चुनाव, सीनेट में बहुमत सुनिश्चित कर सकेंगे राष्ट्रपति बाइडन, रिपब्लिकनों की 49 सीटों के मुकाबले 51 सीटें हो जाएंगी।
🔹यूक्रेन संकट : यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक खाद्य सुरक्षा में गिरावट, भारत और स्वीडन ने व्यक्त की चिंता
🔸दिल्ली नगर निगम चुनाव: 250 में से 134 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी ने किया बहुमत हासिल, भाजपा ने 104 सीट कांग्रेस 9 जबकि 3 सीटों पर निर्दलियों ने जीत हासिल की।
🔹विधान सभा चुनाव परिणाम 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, सुबह 8 बजे से मतगणना
🔸उत्तर प्रदेश: मैनपुरी, रामपुर और खतौली में मतगणना आज, राजनीतिक दलों ने किए जीत के दावे, पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम
🔹आयुर्वेद काँग्रेस: भारत में वैश्विक केंद्र स्थापित करने के बाद पारंपरिक चिकित्सा को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का रुझान बढ़ा है। शायद यही वजह है कि पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में डब्ल्यूएचओ शामिल हो रहा है जो आठ से 12 दिसंबर तक गोवा के पणजी में आयोजित की जाएगी।
🔸शीतकालीन सत्र: आतंक के खिलाफ भारत में जीरो टॉलरेंस की नीति, इस साल जम्मू-कश्मीर में मारे गए 180 दहशतगर्द
🔹असम: 10000 पदों पर भर्ती को कैबिनेट की मंजूरी, CM सरमा बोले- नौकरियों के अपने वादे को पूरा करने पर प्रतिबद्ध

🔹राष्ट्रपति: आज देहरादून पहुंँचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, नौ प्रोजेक्टों का करेंगी शिलान्यास व लोकार्पण, उनका रात्रि प्रवास राजभवन में होगा।

🔸उत्तराखण्ड पीसीबी: प्लास्टिक पैकेजिंग से जुड़े 1,724 उद्योगों की NOC रद्द, लाखों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

🔹मानसखण्ड काॅरिडोर: चारधाम से जुड़ेगा मानसखण्ड कॉरिडोर, पहचान दिलाने पिथौरागढ़ जा सकते हैं पीएम मोदी, कॉरिडोर चारधाम यात्रा से जुड़ेगा।

🔸देहरादून : अगले तीन दिन शहर में कई जगह ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें।

🔹कड़ाके की ठण्ड : हेमकुंड साहिब में माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, जम गया पवित्र सरोवर, बर्फ में तब्दील हुए झरने

🔸बैडमिंटन: विश्व टूर फाइनल्स का पहला ग्रुप मैच हारे प्रणय, जापान के कोडाई से 11-21, 21-9, 17-21 से मिली शिकस्त

🔸FIFA WC 2022: फीफा विश्व कप में अब सिर्फ आठ टीमों के बीच मुकाबला, 9दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच खेले जाएंँगे।