सुबह की ताजा खबरें (19 जनवरी, गुरुवार), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल दिवस

🔸विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा भारत व मालदीव पर क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा की साझा जिम्मेदारी, राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह से की मुलाकात

🔹प्रधानमंत्री मोदी का कर्नाटक और महाराष्ट्र दौरा आज, दोनों राज्यों को देंगे कई सौगात

🔸देवघर के मंजूनाथ भजंत्री बने देश के सर्वश्रेष्‍ठ उपायुक्‍त, एक्सीलेंस इन गर्वनेंस अवार्ड से हुए सम्मानित

🔹भारत को श्रम बाजार और जमीन को लेकर काम करने की जरूरत IMF की उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ

🔸प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को अंडमान में प्रस्तावित नेताजी स्मारक के मॉडल का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

🔹विधानसभा चुनाव 16 फरवरी त्रिपुरा में और मेघालय, नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान

🔸उत्तराखंड में परीक्षा पर चर्चा में 10 लाख से ज्यादा छात्र जुड़ेंगे लाइव, संवाद के लिए दो छात्रों का हुआ नामांकन

🔹उत्तराखंड को केंद्र सरकार से मिली 90 हजार से ज्यादा कोविशील्ड वैक्सीन

🔸उत्तराखंड के पुलिस विभाग में खलबली, आय से अधिक संपत्ति के मामले में कुछ और दरोगाओं की हो सकती है विजिलेंस जांच

🔹उत्तराखंड में सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने नड्डा को सौंपी जोशीमठ भू-धंसाव की रिपोर्ट, शाह से भी की मुलाकात

🔸इंडिया v/s न्यूजीलैंड वनडे में शुभमन गिल का शानदार दोहरा शतक, भारत ने सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त