सुबह की ताजा खबरें (23 मई 2023,मंगलवार), विश्व कछुआ दिवस

👉यूएस, पापुआ न्यू गिनी ने नए रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए

👉प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिजी के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया

👉अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी को वीरता पदक से सम्मानित किया

👉चीन के साइनोपेक के साथ ईंधन आपूर्ति के लिए श्रीलंका ने किया समझौता

👉पीएम मोदी ने FIPIC शिखर सम्मेलन में की कई योजनाओं की घोषणा, कहा- भारत अपनी क्षमताओं को साझा करने के लिए तैयार है

👉विश्व आर्थिक विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे चीन व मध्य एशियाई देशों के सहयोग समझौते

👉प्रधानमंत्री मोदी ने प्रशांत क्षेत्र के द्वीपीय देशों के लिए कई विकास पहल की घोषणा की

👉फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी, भारतीय लड़ाकू जेट करेंगे मार्च

👉भारत में प्रतिकूल मौसम संबंधी घटनाओं के कारण 50 वर्षों में 1.3 लाख से अधिक लोगों की मौत – संरा

👉मनसुख मांडविया स्विट्जरलैंड में 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

👉इसरो 29 मई को एनवीएस-01 नौवहन उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा

👉उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर सभी अतिक्रमण जल्द हटेंगे – सीएम धामी

👉उत्तराखंड में तीन लाख कर्मचारियों को मिलेगी बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात, सीएम ने दी प्रस्ताव को स्वीकृति

👉उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर हाईकोर्ट सख्त, प्रमुख सचिव वन को किया तलब, 14 जून को अगली सुनवाई

👉उत्तराखंड बोर्ड का 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट 25 मई को सुबह 11 बजे होगा घोषित

👉नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, करियर की सर्वश्रेष्‍ठ रैंकिंग हासिल करते हुए बने पुरुष जेवलिन में वर्ल्‍ड नंबर-1