सुबह की ताजा खबरें (10 अगस्त, विश्व जैव ईंधन दिवस)

◆ बिहार में नीतीश कुमार आज दोपहर बाद मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्‍यपाल फागु चौहान मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

◆ महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, नये मंत्रियों ने शपथ ली।

◆ पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की और केंद्र शासित प्रदेश को दी जाने वाली केंद्रीय सहायता को बढाने का अनुरोध किया। पिछले वर्ष रंगासामी के सत्ता संभालने के बाद दिल्‍ली का का उनका यह पहला दौरा है।

◆ रूस ने हथियार नियंत्रण संधि- न्यू स्टार्ट के तहत अपने रणनीतिक परमाणु हथियार स्‍थलों के निरीक्षण का काम अस्थायी रूप से स्‍थगित कर दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय के वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि अमरीका इस व्‍यवस्‍था का फायदा उठा रहा था।

◆ ताइवान के विदेश मंत्री ने कहा, चीन, ताइवान पर हमले की तैयारी के लिए सैन्‍य अभ्‍यास का बहाना बना रहा है। यह अभ्‍यास अमरीकी संसद की अध्‍यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के विरोध में शुरू किया गया था।

◆ दिल्ली पुलिस के एडिशनल सीपी मधुर वर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का प्रमुख नियुक्त किया गया।

◆ दिल्ली त्रिलोकपुरी से 21 वर्षीय युवक को चाकू मारने की सूचना मिली। घायल को अस्पताल लाया गया। जांच में पता चला कि किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसमें उसे चाकू मारी गई। इसमें 5 लोग शामिल है और साभी नाबालिग हैं। उनकी पहचान की गई और 3 को हिरासत में लिया गया है।

◆ पूर्व अंपायर रूडी कर्टजन का निधन हो गया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अंपायर के रूप में 331 मैचों में अंपायरिंग की।

◆ पश्चिम बंगाल ,बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र में ऑटो और बस की टक्कर में 9 लोगों की मृत्यु हुई।

◆ भारत के चौथे राष्ट्रपति वी. वी. गिरि की जयंती