सुबह की ताजा खबरें (11 अक्टूबर, अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस)

★ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जामनगर में एक हजार चार सौ अड़तालीस करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

◆ प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में शैक्षिक परिसर- मोदी शैक्षणिक संकुल के पहले चरण का लोकार्पण किया।

◆ बांग्लादेश की रैपिड एक्शन बटालियन ने रविवार को जात्राबाड़ी और केरानीगंज इलाके से नए आतंकवादी संगठन जमातुल अंसार फिल हिंदल शरकिया के पांच और संदिग्ध आंतकियों को गिरफ्तार किया है।

◆ भाजपा ने गुजरात में आम आदमी पार्टी के एक नेता दवारा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए पार्टी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल की कड़ी आलोचना की।

◆ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- IMF और वर्ल्ड बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए आज रात अमरीका रवाना होंगी। 11 से 16 अक्टूबर तक अपनी यात्रा के दौरान, सीतारामन जी-20 के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर की बैठकों में शामिल होंगी।

◆ मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्‍कार आज किया जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अंतिम संस्‍कार में शामिल होंगे।

◆ उद्धव ठाकरे गुट ने नए चुनाव चिन्ह और नई पार्टी के नाम के साथ एक पोस्टर जारी किया है।

◆ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, “आखिरकार बालासाहेब ठाकरे के मजबूत हिंदुत्ववादी विचारों की जीत हुई। हम बालासाहेब के विचारों के उत्तराधिकारी हैं।”भारत चुनाव आयोग ने आज शिवसेना के शिंदे गुट को ‘बालासाहेबांची शिवसेना’ नाम आवंटित किया।

◆ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, हिरियूर, कर्नाटक में भारत जोड़ो अभियान के दौरान कहा कर्नाटक सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। वे हर एक ट्रांजेक्शन पर 40% कमीशन लेते हैं। 13,000 प्राइवेट स्कूलों ने 40% कमीशन दिया है। भाजपा विधायक खुद कह रहे हैं कि यह सबसे भ्रष्ट सरकार है।

◆ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा 2025 तक हम उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री करेंगे। ड्रग्स की यहां पर बहुत बड़ी समस्या है। उसी प्रकार से दिव्यांग मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे। जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान नारे में हम जय दिव्यांग जोड़ रहे हैं।

◆ फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप आज यानि 11 अक्टूबर से शुरू होगा।

◆ यूक्रेन राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा, “आज देशभर में हुए कई हमलों में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। वहीं रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा ये तो बस शुरुआत है।

◆ फ़िल्म निर्माता साजिद ख़ान को रियलिटी शो बिग बॉस से हटाने के लिए दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “साजिद खान के ख़िलाफ़ 10 महिलाओं ने MeToo मूवमेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती है।

◆ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आज सितंबर 2022 के पाकिस्तान के मोहम्मद रिज़वान को आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना ।

◆ ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन चौथे हफ्ते में दाखिल हो गए हैं। मानवाधिकार समूह का कहना है कि विरोध प्रदर्शनों में बच्चों समेत कम से कम 185 लोग मारे गए।

◆ केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-(सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति लागू करने में अनियमितता से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में अभिषेक बोइनपल्‍ली को गिरफ्तार किया है।