★ अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस
◆ प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा- भारत 21वीं सदी में दुनिया के लिए आशा की किरण।
◆प्रधानमंत्री मोदी और जो बाइडन ने भारत-अमरीका रणनीतिक साझेदारी के लिए लगातार बढते सहयोग की सराहना की।
◆ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि जनजातीय गौरव, देश का गौरव है और लोगों को इसे समझने के लिए एकजुट होना चाहिए। छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जनजातियों के बिना धर्म, संस्कृति या समाज की अवधारणा और कल्पना अधूरी है।
◆ मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर खदान के मलबे में फंसे लापता श्रमिकों की तलाश के लिए अभियान जारी है। परसों भारी भूस्खलन में गिरी पत्थर की खदान के मलबे में लापता 12 श्रमिकों में से 8 के शव बरामद किए जा चुके हैं।
◆ भारत और स्वीडन ने मिस्र के शर्म अल शेख में cop27 से इतर लीड-आई टी शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। औद्योगिक परिवर्तन के लिए नेतृत्व का उद्देश्य लेकर लीड-आई टी पहल अल्प कार्बन संक्रमण के लक्ष्य पर केंद्रित है।
◆ 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में क्रिस्टॉफ ज़ानुसी की ‘परफेक्ट नंबर’ क्लोजिंग फिल्म होगी।
◆ तमिलनाडु: कोयंबटूर के नीलगिरी जिले स्थित कोटागिरी में सरकारी बस की एक बाइक से टक्कर के बाद दुर्घटना में लगभग 20 यात्री के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
◆ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य जनजातीय शोध संस्थान उत्तराखंड द्वारा आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव’ कार्यक्रम के दौरान कलाकारों के साथ नृत्य किया।
◆ आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन में सभी टीमें अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीदेंगी और पूरी टीम बनाएंगी।
◆ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 53वां आयोजन 20 से 28 नवंबर के बीच होने वाला है। आईएफएफआई यानी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया ने अपने भारतीय पैनोरमा खंड के लाइन-अप की औपचारिक घोषणाएं कर दी हैं।
◆ एलन मस्क ने ट्वीट कर कर्मचारियों को निकालने के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा “मैं इन प्रतिभाओं को निकालने के लिए क्षमा चाहता हूं। निःसंदेह उनकी अपार प्रतिभा किसी दूसरे जगह बहुत काम आएगी।”