सुबह की ताज़ा खबरें(18 नवंबर)

◆मंत्रिमंडल ने पांच राज्यों के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 7,000 से अधिक गांवों में 4जी मोबाइल सेवाओं को मंजूरी दी।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- लोकतंत्र हमारे स्वभाव और जीवन का हिस्सा है।

◆ पाकिस्तान की संसद ने कुलभूषण जाधव को सैन्य अदालत द्वारा समीक्षा अपील का अधिकार देने के लिए कानून बनाया।

◆ सीबीआई ने पुणे की दक्षिणी कमान के हवलदार रैंक के दो अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया।

◆ भारत और फ्रांस ने अपने-अपने क्षेत्रों में आतंकवादी खतरे के आकलन को साझा किया।

◆जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में विभिन्‍न मुठभेड़ों में 5 आतंकवादी ढेर।

◆करतारपुर गलियारा 20 महीनों के बाद आज फिर खोल दिया गया।

◆प्रधानमंत्री कल सिडनी संवाद में मुख्‍य भाषण देंगे।

◆ सीबीआई ने बाल यौन शोषण के एक कथित ऑनलाइन मामले में विभिन्न स्थानों से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

◆ वित्तमंत्री निर्मला सीतारामण ने कहा- कोविड महामारी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ है।

◆ अमेरिका: 52 साल बाद बैंक को लूटने वाले की हुई पहचान, फिल्म देखकर बनाई थी योजना।

◆ कॉमेडियन वीर दास के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस से लिखित शिकायत की गई है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने अभी तक एफ़आईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं की ।अमेरिका में उन्होंने एक कविता सुनाई जिसमें भारत के अलग-अलग पहलुओं पर खट्टी मीठी बातें थीं, कुछ लोगों की भावनाएं आहत हो गईं और उन्होंने वीर दास पर केस कर दिया है,वीर दास ने सफाई भी दी।

◆ इस साल जुलाई में बच्चों के लिए विज्ञापन नियमों में बदलाव की घोषणा के बावजूद फेसबुक अभी भी बच्चों के व्यक्तिगत डेटा को ट्रैक कर रहा है।

◆अफगानिस्तान में तालिबान ने 130 गरीब महिलाओं को धोखे से बेचने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया ।