❇️ हर साल 20 जुलाई को विश्व कूद दिवस दुनिया भर के लोगों को एक साथ कूदने के लिए प्रोत्साहित करता है। प्रारंभिक विचार यह था कि पृथ्वी की कक्षा को बदलने के लिए लाखों लोग एक ही समय में कूदें।
◆ सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के भ्रामक विज्ञापनों को प्रकाशित न करने की सलाह दी है।
◆ मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड में कई जनपदों में 20 जुलाई को रेड अलर्ट व 21-23 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
◆ मंगलवार को रूस के सुरक्षा बलों ने दक्षिणी यूक्रेन के बंदरगाह वाले शहर ओडेसा में बमबारी की। रूस ने इस शहर के आस-पास के गांवों पर मिसाइल दागी। जिसमें कई इमारतें, एक स्कूल और एक सामुदायिक केंद्र रूसी बमबारी का निशाना बन गए।
◆ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिवसेना के शिंदे गुट की सदन के नेता को बदलने की मांग को स्वीकार कर लिया है। अब सदन में शिवसेना के नेता राहुल शेवाले होंगे। जबकि भावना गवली को मुख्य सचेतक के रूप में बरकरार रखा गया है।
◆ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को तलब किया है। उन्हें आज सुबह 11 बजे ED कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।
◆ विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा श्रीलंका से बहुत प्रबल सीख मिलती है कि सरकार उत्तरदायी होनी चाहिए, मुफ्तखोरी का कल्चर नहीं होना चाहिए।
◆ श्रीलंका में विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि कल चाहे उनका(श्रीलंका) राष्ट्रपति कोई भी हो, इसका ख्याल रखें बिना वे श्रीलंका की मदद करना जारी रखें।
◆ हरियाणा के तावडू (मेवात) के DSP सुरेंद्र सिंह बिश्नोई नूंह में अवैध खनन की घटना की जांच के लिए गए थे, जिनकी डम्पर चालक ने कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है।
◆ राष्ट्रीय महिला आयोग ने उस कथित घटना को गंभीरता से लिया है जिसमें केरल में NEET 2022 परीक्षा से पहले स्क्रीनिंग के दौरान कई छात्राओं को अपने इनरवियर उतारने के लिए मजबूर किया गया था।
◆ संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही मूल्यवृद्धि और अन्य मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दिनभर के लिए स्थगित।
◆ राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को संसद भवन परिसर में होगी।
◆ वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने आज राज्यसभा में बताया कि सरकार ने मुद्रा स्फीति की समस्या से निपटने के लिए हाल के महीनों में आपूर्ति से जुडे कई उपाए किए हैं। प्रमुख आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर लगातार नजर रखी जा रही है और समय-समय पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
◆ उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ एक टेलीविजन चैनल बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर उनकी टिप्पणी को लेकर कई राज्यों में दर्ज प्राथमिकियों के आधार पर कोई कठोर कदम नहीं उठाया जाना चाहिए।
◆ सरकार ने स्पष्ट किया कि वह देश में जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए किसी विधायी उपाय पर विचार नहीं कर रही है। यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
◆ फिल्म निर्देशक अविनाश दास को गुजरात पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। सिंघल को ED ने करोड़ों के कैश के साथ गिरफ्तार किया था।