सुबह की ताजा खबरें [26 अक्टूबर】 …..प्ले स्टोर पर लगा नौ सौ करोड़ से अधिक का जुर्माना

◆ अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य लगभग 50% पूरा हो चुका है।

श्री राम मंदिर जनवरी 2024 में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। राम तीर्थ ने कलपहली बार मीडिया को राम मंदिर की कार्य प्रगति का अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया।

◆ टी20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट से श्रीलंका से जीता।
स्कोर:
श्रीलंका 157/6 (20)
ऑस्ट्रेलिया 158/3 (16.3)।

◆ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
ने गूगल पर उसकी प्ले-स्टोर नीतियों में प्रतिस्पर्धारोधी पद्धतियां अपनाए जाने को लेकर 936 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। आयोग ने गूगल को यह निर्देश भी दिया कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आचरण में सुधार करे।

◆ उत्तर प्रदेश: बरेली के मिलक अलीनगर में तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मृत्यु हुई।

◆ मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने से पहले AICC कार्यालय के बाहर उनकी तस्वीरें वाली होर्डिंग्स लगाई गई। मल्लिकार्जुन खड़गे आज अपना
कार्यभार संभालेंगे।

◆ ब्रिटेन ने अपने नस्लवाद को पछाड़ दिया है, अन्य धार्मिक विश्वासों के लोगों को आत्मसात करने और स्वीकार करने की जबरदस्त इच्छा दिखाई है और इन सभी से ऊपर उन्होंने व्यक्ति की योग्यता को देखा है: ऋषि सुनक के ब्रिटिश के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर।

◆ सोमवार को हुए भारत-पाकिस्तान मैच: अंपायर पर बरसे अफ़रीदी, कहा- ‘आपकी कोई ईगल आइ नहीं है।

◆ ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने घोषणा की- आर्थिक स्थिरता और विश्‍वास उनका मुख्‍य एजेंडा।

◆ हिमाचलप्रदेश में 14वीं विधानसभा चुनाव के लिए 300 से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

◆ मणिपुर में चक्रवात सित्रांग के कारण उखरूल, नोने और तामेंगलोंग जिलों के कुछ हिस्सों में सामान्य जीवन पर असर पड़ा है। चक्रवात के कारण समूचे राज्य में कल से सामान्य वर्षा हुई।

◆ फ्रेंच ओपन बैडमिंटन🏸 में पेरिस में पुरुष युगल में सात्विक साईंराज रिंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव की जोड़ी को 19-21, 21-9, 21-13 से हराया।

◆ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अक्टूबर को राष्ट्रपति के अंगरक्षकों को रजत तुरही और तुरही बैनर प्रदान करेंगी। समारोह में हिस्सा लेने के इच्छुक व्यक्ति http://presidentofindia.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। सीमित संख्या में उपलब्ध सीटें पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर आवंटित की जाएंगी।