सुबह की ताजा ख़बरें (7 नवंबर, शिशु सुरक्षा दिवस)

◆ छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित। भारतीय जनता पार्टी ने चार सीटों पर जीत हासिल की जबकि राष्ट्रीय जनता दल, शिव सेना -उद्धव बाला साहेब ठाकरे दल और तेलंगाना राष्ट्र समिति ने एक-एक सीट जीती।

◆ शिक्षा मंत्रालय देशभर के विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा। पिछले वर्ष, केंद्र सरकार ने जनजातीय स्‍वतंत्रता सेनानियों की स्‍मृति में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

◆ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) 7 नवंबर, 2022 आज से 2023 के लिए अग्निवीर वायु पंजीकरण शुरू करेगी।

◆ उत्तराखण्ड कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज सीमावर्ती गांव माणा से शुरू होगी।

◆ रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मृत्यु हो गई।

◆ भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया। जिम्बाब्वे 115 रनों पर ऑल आउट हुई। भारत सेमी फाइनल में इंगलैंड के साथ एडिलेड में खेलेगा।

◆ भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस उदय उमेश ललित का सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को आखिरी दिन है। वे छह अहम मामलों में फैसला सुनाएंगे।

◆ फोर्ब्स वर्ल्ड बेस्ट एंप्लायर रैंकिंग 2022′ में अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी RIL को दुनिया की सबसे अच्छी नियोक्ता कंपनियों में 20वां स्थान मिला।

◆ संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन, संकल्‍पों से आगे कार्यान्‍वयन की ओर बढ़ने के मेज़बान मिस्र के आह्वान के साथ शुरू हुआ।

◆ पूर्वी अफ्रीका में स्थित तंजानिया में एक हवाई अड्डे की तरफ जा रहा एक छोटा यात्री विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होकर विक्टोरिया झील में गिर गया। इस हादसे में विमान सवार 19 लोगों की मौत हो गई।

◆ उत्तराखंड लोक विरासत-2022 कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी:2013 की आपदा के बाद बाबा केदार का परिसर क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके पुनर्निर्माण कार्य का काम चल रहा है। हमने बाबा केदार के पुनर्निर्माण और र्निर्माण कार्य की समयसीमा दिसंबर 2023 तय रखी हैं।