◆ तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु। जनरल रावत के असामयिक निधन पर देशभर में शोक की लहर।
◆वायुसेना ने इस दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए।
◆ कांग्रेस ने जनरल बिपिन रावत की असमयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
◆ उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन और सेवा शर्तें संशोधन विधेयक, 2021 पारित।
◆ जाने माने कोंकणी लेखक दामोदर माउजो को वर्ष 2022 का ज्ञानपीठ पुरस्कार।
◆ बांग्लादेश में इंजीनियरिंग के एक छात्र अबरार फहद की हत्या के सिलसिले में बीस छात्रों को मौत की सजा।
◆ ओल्फ शोल्ज़ को जर्मनी के नये चांसलर की शपथ दिलाई गई।
◆जम्मू-कश्मीर में चेक चोलान में आंतकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड में तीन आंतकवादी मारे गए।
◆ केंद्र की ओर से दोबारा भेजे गए ड्राफ्ट पर किसानों की सहमति, आज होगी बैठक।