सुबह की ताजा खबरें (28 अगस्त)

◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर खादी उत्‍सव को सम्‍बोधित किया, कहा – खादी भारत को विकसित और आत्‍मनिर्भर बनाने का प्रेरणा स्रोत।

◆ गृहमंत्री अमित शाह ने छत्‍तीसगढ में रायपुर में एनआईए के कार्यालय भवन का उद्घाटन किया, कहा – सरकार वामपंथी उग्रवाद और आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त नहीं करेगी।

◆ केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चीनी का उत्‍पादन कम करने और ऊर्जा तथा जैव ईंधन क्षेत्र की आवश्‍यकताओं के अनुरूप कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने को कहा।

◆ न्‍यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने देश के 49वें प्रधान न्‍यायाधीश की शपथ ली।

◆ विदेश राज्य मंत्री डॉक्‍टर राजकुमार रंजन सिंह आसियान सचिवालय के आधिकारिक दौरे पर कल जकार्ता जायेंगे।

◆ देश में अब तक दो सौ 11 करोड़ 39 लाख से अधिक टीके लगाए गए।

◆रूस ने संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन द्वारा परमाणु निरस्त्रीकरण पर संयुक्त घोषणा को अपनाने पर रोक लगाई।

◆ अमरीका स्‍वतंत्रता और समावेशी लोकतंत्र के लक्ष्‍य के अनुरूप रोहिंग्‍या और बर्मा के लोगों का समर्थन जारी रखेगा-एंथनी ब्लिंकन।

◆ नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में 89 दशमलव शून्‍य 8 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ भाला फेंक प्रतियोगिता जीत ली।

◆ फीफा उच्‍चतम न्‍यायालय द्वारा प्रशासनिक समिति को भंग करने के बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पर लगा प्रतिबंध हटा लिया।

◆ भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में अंजुना पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

◆ कल शिमला के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आठवें संस्करण की शुरुआत हुई।