सुबह की ताजा खबरें (11 नवंबर 2023, शनिवार)

 👉 देश-विदेश की खबरें

🔹रक्षा मंत्री ऑस्टिन का भारत दौरा अहम, 2-प्लस-2 वार्ता में कनाडा-खालिस्तान से जुड़ी चिंता पर बात

🔸 22 प्रतिशत बढ़ा Net Direct Tax Collection, FY24 के अंत तक 18.23 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है आंकडा

🔹 दुनिया की पहली चिकनगुनिया वैक्सीन को अमेरिका की मंजूरी, फ्रांसीसी बायोटेक कंपनी वेलनेवा ने किया तैयार

🔸Petrol-Diesel Price: वित्त मंत्री सीतारमण का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोलीं – पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर पार्टी का है दोहरा रवैया

🔹 चीन के सबसे बड़े बैंक पर रैंसमवेयर हमले से ट्रेजरी बाजार में कारोबार ठपः रिपोर्ट

🔸रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव पर एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। इस बार अयोध्या में 24 लाख दीये लगाए गए हैं। वहीं, राम की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट सहित 51 प्रमुख घाटों पर दीपोत्सव की तैयारी की जा रही है।

🔹देश के विदेशी मुद्रा भंडार में जोरदार उछाल देखने को मिला है। 3 नवंबर, 2023 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा कोष में साढ़े चार बिलियन डॉलर से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है।

🔸 दिल्ली में बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इस बीच पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे दिवाली पर पटाखे न जलाएं क्योंकि जो दिल्ली में इससे फिर से प्रदूषण बढ़ सकता है।

  👉  उत्तराखंड की खबरें  

🔸 गोमा किनारे चले 10 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव के समापन के बाद शुक्रवार को प्रतियोगिताओं में विजयी टीमों व कलाकारों को सम्मानित किया गया। डांस उत्तराखंड डांस के ग्रांड फिनाले में गुरुवार देर रात नतीजे घोषित हुए।

🔸 एनआइए की जांच में आइएसआइ एजेंट तहसीम का कनेक्शन शमीम नाम के व्यक्ति से मिला है। जब जांच एजेंटी शमीम की तलाश कर रही है। सूत्रों की माने तो पौड़ी गढ़वाल और कैराना निवासी कुछ लोगों से भी तहसीम संपर्क में रहा है जांच एजेंसी उनकी भी तलाश कर रही है।

🔸 चीनी मिलों ने पूरी क्षमता से पेराई होने के लिए गन्ने की आवक बढ़ाने के लिए कर्मचारियों को फील्ड में उतार दिया है।

🔹 देहरादून में रेजिंग डे परेड आयोजित की गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

🔸 शासन की ओर से घोषित किए गए ट्रैक आफ द इयर कण्वाश्रम-मलनिया (चंडा) ट्रैकिंग रूट पर आठ नवंबर को गया ट्रैकर्स का बीस-सदस्यीय दल नौ नवंबर शाम सुरक्षित वापस लौट आया।

खेल जगत की खबरें

🔹 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया