राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण – एनआईए ने कुख्यात आतंकवादी कुलविन्दरजीत सिंह उर्फ खानपुरिया को नई दिल्ली के इंदिरागांधी हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। उसे बैंकॉक से पंहुचने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। तीन साल पहले उसे भगोड़ा घोषित किया गया था और इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
2019 से था फरार
उसका संपर्क बब्बर खालसा इंटरनेशनल और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स सहित अन्य आतंकी संगठनों से रहा है। 2019 से फरार कुलविन्दरजीत कई आतंकी घटनाओं में शामिल था।
भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने वाला मुख्य साजिशकर्ता
एनआईए ने उसके बारे में सुराग देने वाले के लिए पांच लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की साजिश के पीछे कुलविंदरजीत खानपुरिया को मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। वह पंजाब समेत पूरे देश में आतंक पैदा करने के उद्देश्य से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बना रहा था।