नैनीताल: ‘नैनीताल माउंटेन मानसून मैराथन’ (एनएम-3) का 14वां संस्करण, नागालैंड के सैनिक मयंगम लुंगलेंग ने जीती यह दौड़

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में दौड़ के प्रति समर्पित संस्था ‘रन टु लिव’ के तत्वावधान में ‘नैनीताल माउंटेन मानसून मैराथन’ (एनएम-3) का 14वां संस्करण आयोजित किया गया।

दौड़ का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते रविवार को यह दौड़ आयोजित हुई। दरअसल अगस्त माह के चौथे रविवार को आयोजित होने वाली यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता इस वर्ष पहली बार उस दौरान नंदा देवी महोत्सव के कारण सितंबर माह में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता की सबसे आकर्षक 21.1 किमी की मैराथन दौड़ नागालैंड के सैनिक मयंगम लुंगलेंग ने एक घंटा 17 मिनट 8 सेंकेंड में पूरी कर जीती। वहीं संतोष जोशी लगभग 1 मिनट के अंतर से दूसरे और रवि चौधरी लगभग 4 मिनट के अंतर से तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में अर्पिता सैनी, अनीषा, साधना, माया व अंजू प्रथम पांच स्थानों पर रहीं। अन्य वर्गों में भी प्रतियोगिता आकर्षक रही। जिसमें विशेष आकर्षण ‘रन फॉर फन’ श्रेणी में विशेष रूप से 15 प्रतिभागियों को लकी ड्रा के माध्यम से 25,000 के पुरस्कार भी दिये गये।

इतने धावकों ने किया प्रतिभाग

कुल 3,67,000 की पुरस्कार राशि वाली प्रतियोगिता की सबसे आकर्षक 21.1 किमी की मैराथन दौड़ मयंगम लुंगलेंग ने एक घंटा 17 मिनट 8 सेंकेंड में पूरी कर जीती।
रन टु लिव संस्था के प्रमुख-अंतर्राष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में इस वर्ष अब तक के सर्वाधिक, 21.1 किमी की दौड़ में लगभग 200, 10 किमी में लगभग 350, 5 व 4 किमी में लगभग 800 और रन फॉर में 500 यानी कुल मिलाकर लगभग 1800 धावकों ने प्रतिभाग किया।