नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विश्विविद्यालय की ओर से बीते रविवार को उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा आयोजित कराई गई
माह अंत तक परीक्षा के परिणाम होंगे घोषित
मिली जानकारी के अनुसार इसमें प्रदेश के 16 शहरों के 38 केन्द्रों में पंजीकृत 18913 अभ्यर्थियों में से 16638 अभ्यर्थी उपस्थित रहें। जबकि 2275 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सदस्य सचिव प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया कि सभी केन्द्रों में नकल विहीन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराई गई। साथ ही बताया कि माह अंत तक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे। जिसे वेबसाइट में अभ्यर्थी देख सकते हैं।