नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में विजयदशमी के मौके पर बीते कल शनिवार को महिषासुर मर्दिनी के 68 वें दुर्गा पूजा महोत्सव की शोभायात्रा निकाली गई।
भव्य रूप से आयोजित हुआ महोत्सव
इसके साथ ही महोत्सव का समापन किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माता नयना की नगरी में सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में महिषासुर मर्दिनी के 68 वें दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। शोभायात्रा नयना देवी मंदिर से बंगाली समुदाय में प्रचलित सिंदूर की होली के साथ प्रारंभ होकर मल्लीताल बाजार से मॉल रोड होते हुए तल्लीताल तक गयी। जिसके बाद मूर्तियों को नैनी सरोवर में विसर्जित किया गया।