नैनीताल: नियमों का उल्लंघन करने वाले 09 ऑटो चालक आए चपेट में, सत्यापन न कराने पर 27 लोगों के विरुद्ध हुई यह कार्यवाही

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है।

वृहद चेकिंग अभियान

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा एक वृहद चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष वनभूलपुरा/काठगोदाम पुलिस टीम सहित पीएसी द्वारा ऐसे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों एवं अन्य को चैक किया गया जिन्होंने सत्यापन नहीं कराया व यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। वनभूलपुरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 51 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 10 वाहन सीज – (09 ऑटो, 01 बाइक) तथा फड़ फेरी लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले 24 फड़ फेरी लगाने वालों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10-10 हज़ार के कोर्ट चालान किए गए।

पुलिस ने किए चालान

इसके अलावा काठगोदाम पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाते हुए 50 लोगो के सत्यापन कराए गए।
03 के विरुद्ध सत्यापन न कराने पर 10-10 हज़ार के कोर्ट चालान किये गए। इसके अलावा पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 22 के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 4,750 जुर्माना जमा करवाया गया।