नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई।
गुलदार का आतंक
मिली जानकारी के अनुसार भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार की शाम 4.30 बजे खेत के पास घास काट रही महिला पुष्पा देवी (32) पत्नी भुवन चंद्र पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले से महिला की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।