नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग एप से फ्रॉड करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
चार लोग गिरफ्तार
जिसमें पुलिस ने अलग-अलग शहरों के रहने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को ज्योलीकोट पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बाहरी व्यक्ति लोगों को गेमिंग एप की जानकारी देने के साथ ही उनके बैंक खाते व सिम कार्ड मांग रहे है। लोगों द्वारा बैंक खाता देने के एवज में खाते में आने वाली रकम का तीन प्रतिशत कमिशन के तौर पर देने का लालच दिया जा रहा है। सूचना के बाद ज्योलीकोट पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। इसी बीच वाहन भुजियाघाट से ज्योलीकोट की ओर आता हुआ मिला। वाहन रोक पुलिस ने पूछताछ की तो वाहन चालक व सवार तीनों लोगों की भूमिका संदिग्ध नजर आई। जिसके बाद तलाशी लेने पर भीतर बैग में मोबाइल, सिम व डेबिड कार्ड बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस चारों को हिरासत में लेकर चौकी ले आई। जहां सख्ती से पूछताछ में उन्होंने सच बताया। चारों ने पूछताछ में बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में प्रयोग करने के लिए लोगों के बैंक खाते लेते है। बीते एक सप्ताह से वह क्षेत्र में रुके थे। मगर क्षेत्र के लोगों द्वारा बहुत पूछताछ करने के कारण उन्हें कोई खाता देने वाला व्यक्ति नहीं मिल सका। इसके अलावा वह इंटरनेट मीडिया में फेक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगते है।
मुकदमा दर्ज
इस मामले में एसओ ने बताया कि मामले में लालकुंआ हाउसिंग अलवर राजस्थान निवासी शुभम गुप्ता, पुख्ता बाजार जहांगिराबाद बुलंदशहर निवासी पियूष गोयल, मोदीनगर गाजियाबाद निवासी ऋषभ कुमार, महावीरापुर सेक्टर पांच गुरुग्राम निवासी मोहित राठी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4) 61(2) आईटी एक्ट की धारा 66 सी व 66 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।