नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के जंतु विज्ञान विभाग के 5 विद्यार्थियों ने उपलब्धि हासिल की है।
इन विद्यार्थियों ने पास की गेट परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन 5 विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की गेट-2025 (ग्रेज्युएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) यानी इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा पास की है। जिसमे प्रमुख शोधार्थियों में कविता मेहरा, नेहा कठायत, मेघा भंडारी, मयंक मेहरा और सुरज कुमार शामिल हैं। कविता, नेहा कठायत और मेघा भंडारी पूर्व में कुमाऊँ विश्वविद्यालय में रहे अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में शोधकार्य कर रही हैं। इसके अलावा मयंक मेहरा डॉ. मनोज कुमार आर्या के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं। सुरज कुमार बीएससी (छठे सेमेस्टर) के छात्र हैं।
दी शुभकामनाएं
इस उपलब्धि पर जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एचसीएस बिष्ट, डॉ. मनोज आर्या, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. हिमांशु लोहानी व डॉ. दीपक आर्या सहित अन्य शिक्षकों और शोधकर्ताओं ने शुभकामनाएं व बधाई दी है।