नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के आवास विकास में सड़क किनारे खड़े सब्जी के दो ठेलों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इससे सब्जी विक्रेताओं को हजारों का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि ठेले में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए हैं।
ठेले में हजारों की सब्जी और जरूरी कागजात भी जलकर हुए राख
पीड़ित ठेला विक्रेताओं ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने दो ठेलों को सड़क किनारे खड़ा करके गए थे। शनिवार सुबह वह यहां आए तो ठेले जले हुए मिलें। उन्होंने बताया कि ठेले में हजारों की सब्जी और जरूरी कागजात रखे हुए थे। जो जलकर राख हो गए हैं। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।