नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना की आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह योजना उत्तराखंड सरकार की ओर से राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों में शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत चयनित शोध प्रस्तावों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस संबंध में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से जुड़े शोधार्थियों, नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों एवं शिक्षकों से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रस्ताव आमंत्रण का लाभ उठाए। बताया कि आवेदन समर्थ पोर्टल के माध्यम से 31 जुलाई तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक musspyuk.samarth.ac.in पर आवेदन किया जा सकता है।