नैनीताल: कुमाऊं विवि में विषम सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षाओं के लिए बंद हुआ आवेदन

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षाओं के लिए अब आवेदन बंद हो गया है।

एक दिसंबर थी आवेदन की अंतिम तिथि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन परीक्षाओं के लिए एक बार फिर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई थी। जो एक दिसंबर तक थी। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि लगातार छठी बार बढ़ाई गई। अब अंतिम तिथि की तारीख निकल गई है। ऐसे में विवि की परीक्षाएं अब शीतकालीन सत्र में फरवरी तक आयोजित होंगी।