नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस की तैनाती
जिस पर पुलिस द्वारा गड़प्पू बैरियर पर कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा नैनीताल तिराहा, बरहैनी गड़प्पू बैरियर, मोंटेश्वर महादेव मन्दिर, नया गाँव तिराहा, बोर पुल* आदि स्थानों पर शिव भक्तों के सुगम आवागमन हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।