नैनीताल: हाफ मैराथन दौड़ के साथ जागरूकता अभियान, 100 से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में पंकज जोशी थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में चौकी कोटाबाग प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश पंत व टीम द्वारा आरंभ एक पहल संस्था कोटाबाग के साथ मिलकर नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में हाफ मैराथन दौड़ कराई गई जिसमें 100 से अधिक युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। साथ ही नशे से दूर रहने के लिये जागरूक किया।

किया जागरूक

इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक भवाली डी0आर0 वर्मा, प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरुण सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश यादव, थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भवाली, रामनगर, काठगोदाम, मंडी, भोटिया पड़ाव आदि स्थानों में जगह- जगह जाकर मजदूरों, वाहन चालकों, स्थानीय व्यक्तियों को नशा न करने एवं नशे के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया एवं जागरूकता पाम्पलेट चस्पा किये गए।