नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।
जागरूकता अभियान
इसी क्रम में कोतवाली रामनगर में चलाया जागरूकता अभियान
प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरुण सैनी के नेतृत्व में मनोज नयाल वरिष्ठ उप निरीक्षक रामनगर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज छोई के छात्र-छात्राओं को तथा चौकी प्रभारी मालधन धर्मेंद्र कुमार द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मालधन के बच्चों को नशे तथा साईबर अपराधों के सम्बंध में जागरूक किया गया। छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कभी भी नशा न करने हेतु जागरूक किया गया। उप निरीक्षक सुरभि राणा द्वारा बालिकाओं को जागरूक कर गुड टच व बेड टच के संबंध में एवं महिला अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा कोतवाली हल्द्वानी ने हीरानगर चौकी प्रभारी विजय कुमार द्वारा पी0एम0श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी के बच्चों को नशे से दूर रहने, साइबर क्राइम तथा उससे बचने के उपाय के बारे में जागरूक किया गया।