नैनीताल: बेतालघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू समेत 03 लोग गिरफ्तार, अब तक 09 लोगों की गिरफ्तारी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है‌। दिनांक 14/08/2025 को ब्लॉक बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान, एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर सशस्त्र विद्रोह किया गया था, जिसमें महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य फरार अपराधी सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए अथक प्रयास किए गए। इसके परिणामस्वरूप आज दिनांक 20/08/2025 को फायरिंग के मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित 03 अपराधियों अमृतपाल उर्फ पन्नू (30 वर्ष) पुत्र मिन्दर सिंह, निवासी ग्राम रोशनपुर, गूलरभोज (मुख्य आरोपी), 2. गुरमीत सिंह उर्फ पारस (28 वर्ष) पुत्र मनजीत सिंह, निवासी ग्राम बेरिया दौलत, केलाखेड़ा, 3. प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर (32 वर्ष) पुत्र तेजा सिंह, निवासी मुंडिया कला बहादुरगंज बाजपुर, हाल निवासी पिरूमदारा जिला लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित भीरा कस्बे में पंजाब मेडिकल स्टोर के पास घेराबंदी कर घटना में प्रयुक्त 01 अदद देशी पिस्टल 32 बोर मय 03 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने एक संदिग्ध थार (UK18U 5002)‌ का पीछा किया। मौके पर आरोपी गुरमीत मेडिकल स्टोर पर दवा लेने उतरा, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा। उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में 14/08/2025 को ही 06 अभियुक्त गिरफ्तार कर 02 वाहन सीज किए जा चुके हैं।

आपराधिक इतिहास

1- अमृतपाल उर्फ पन्नू (मुख्य आरोपी) के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में हत्या के प्रयास में अभियोग पंजीकृत है।
2- प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर
के विरुद्ध थाना रामनगर में 02 अभियोग मारपीट व धोखाधड़ी के पंजीकृत हैं।  शेष आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1. थानाध्यक्ष बेतालघाट उ0नि0 अनीश अहमद
2. उ0नि0 फिरोज, साईबर सैल
3. हे0का0 मंजीत, चोरगलिया
4. का0 संदीप सिंह, रामनगर
5. का0 संदीप दोसाद, रामनगर