नैनीताल जिले के भीमताल में बीते कल एक रोडवेज बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 04 लोगों की मौत हो गई। वहीं 26 लोगों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएम ने की यह घोषणा
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल हादसे के मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को राहत राशि के रूप में 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम से 5 लाख रुपये, सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख रुपये और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपये शामिल होंगे। वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 3 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 15,000 से 25,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।
एसएसपी ने भी जताया दुख
घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के निर्देश भी दिए हैं। एसएसपी नैनीताल ने भी घटना का गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
घायलों की संख्या -26
मृतकों की संख्या- 04
1- गंगा धामी पत्नी खड़क सिंह निवासी उपरोक्त उम्र करीब 48 वर्ष।
2- खड़क सिंह पुत्र जय सिंह निवासी खेला धारचूला उम्र 55 करीब वर्ष।
3- सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू पुत्र ललित सिंह धर्मसत्तू निवासी ग्राम टिमटिया तेजम पिथौरागढ़ उम्र करीब 58 वर्ष।
4- दक्ष पंत पुत्र विनोद पंत निवासी ग्राम सिमाइल बेरीनाग हाल निवासी पिथौरागढ़ उम्र 6 वर्ष।