नैनीताल: जिले की भोटिया बाजार नये जगहों में हुई शिफ्ट, जानें

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में फेमस भोटिया बाजार अब नई जगह में दिखेगी।

दुकानें हुई शिफ्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत भोटिया बाजार के व्यवसायियों के लिए पंत पार्क में पंप हाउस के पास दुकानें बनाई गई है। जिसके बाद अब इन बनाई गई 16 दुकानों में सभी व्यापारी काबिज हो गए हैं। वहीं बीते 15 अगस्त को इसका विधिवत शुभारंभ भी किया गया था। जिसके बाद यहां व्यापारियों ने कारोबार शुरू कर दिया है। दरअसल जिला प्रशासन की ओर से यहां पंत पार्क में मंदिर माला मिशन के तहत सौदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। पूर्व से तय कार्यक्रम के मुताबिक भोटिया मार्केट की दुकानों को शिफ्ट किया जाना था।