नैनीताल: फर्जी वेबसाइट बनाकर धर्मशाला नैनीताल के ग्राहकों से कमरे बुकिंग के नाम पर की धोखाधड़ी, ऐसे आया पुलिस गिरफ्त में

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में पुलिस ने फर्जी वेबसाइट बनाकर धोखाधड़ी करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने भेजा जेल

यहां रमेश बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृत्व में थाना हाजा पर पंजीकृत 16/2025 धारा 318(4)bns बनाम अज्ञात में लाल परमानंद दुर्गा प्रसाद सह धर्मशाला नैनीताल की फर्जी साइट बनकर ग्राहकों से ऑनलाइन कमरे बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त इंसाफ पुत्र शरीफ निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को राजस्थान उत्तर प्रदेश की सीमा से गिरफ्तार किया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराकर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नैनीताल भेजा गया है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

● एस.ओ. रमेश सिंह बोहरा
● उ0नि0 सतीश उपाध्याय
● अoउoनिo सुनील कुमार
● कानिo अनूप सिंह
● कानिo पुष्कर रौतेला

वारंटी को किया गिरफ्तार

इसके अलावा थाना तल्लीताल ने एक वारंटी युनुस पुत्र यूसुफ निवासी अल्लीखा बसफोड़ान थाना काशीपुर उम्र 60 वर्ष धारा 109/120/ 205/419/420/467/468/471 ipc ko गिरफ्तार कर माo न्यायालय नैनीताल के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

● एस.ओ. रमेश सिंह बोहरा
● उ0नि0 श्याम सिंह बोरा
● कानिo धर्मेंद्र साहनी