नैनीताल: पहाड़ों में कैप्टन कूल, परिवार संग खुबसूरत वादियों का उठाया लुत्फ

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परिवार के संग उत्तराखंड में समय बिता रहें हैं।

उत्तराखंड में महेंद्र सिंह धोनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल शनिवार को महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा समेत अन्य दोस्तों ने नैनीझील में नौकायन किया। साथ ही नैनीताल के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद लिया। उन्होंने खूबसूरत वादियों के बीच परिवार के साथ पूरा दिन बिताया। आज उनकी पत्नी का जन्मदिन है। जन्मदिन मनाने के बाद वह 20 नवंबर को रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।