नैनीताल: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, टैंट मालिक की मौत, चार घायल

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आए है। नैनीताल के कन्यालीकोट मार्ग पर बीती रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक की मौत हो गई।

खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार खोली, अड़ोली से कुछ लोग शादी का टैंट लगाने अनर्सा गए थे। तभी लौटते समय उनकी कार कन्यालीकोट मार्ग पर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में टैंट और कार स्वामी महेंद्र परिहार पुत्र मोहन सिंह परिहार निवासी मोटासिमल की मौत हो गई। इसके अलावा प्रकाश चंद्र, राजकुमार, अनिल कुमार निवासी अड़ोली व पप्पू परिहार, निवासी खोली घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल पप्पू को हायर सेंटर रेफर किया गया है।