नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में कांग्रेस पार्टी की छात्र ईकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ( NSUI ) ने नैनीताल जनपद के विभिन्न नगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
मिली जानकारी के अनुसार संगठन के जिलाध्यक्ष शार्दूल नेगी ने प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष लाकड़ा एवं प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के अनुमोदन के बाद नियुक्ति की। इसमें नैनीताल नगर अध्यक्ष के पद पर अयारपाटा निवासी डीएसबी परिसर के बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र आयुष आर्य को नियुक्त किया गया है। सूरज बोरा को भीमताल व चेतन पंत को रामनगर नगर तथा केवल सिंह को रामनगर, तनुज टम्टा को मालधन एवं अभिषेक आर्य को बेतालघाट ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है।