नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिनाक 28 दिसम्बर 2025 को नैनीताल जनपद भ्रमण पर है।
बैठक का आयोजन
इस मौके पर एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा बीते कल कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा कर स्पष्ट निर्देश जारी किए।
✔️ सभी मार्गों पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने, आवश्यक रूट डायवर्जन के निर्देश।
✔️सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पार्किंग की स्पष्ट व्यवस्था एवं भीड़भाड़ न होने देने हेतु पुलिस बल तैनात।
✔️हेलीपैड क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा, रिहर्सल ड्रिल एवं संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश।
✔️भीड़ नियंत्रण, वीआईपी मूवमेंट, संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी व किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु टीमों को तैयार रहने के निर्देश।
✔️ सोशल मीडिया और ग्राउंड इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्ध/अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी एवं आवश्यक होने पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश।
✔️ कार्यक्रम में तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारियों को भलीभांति ब्रीफ करने तथा प्रत्येक प्वॉइंट पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश।
✔️संवेदनशील स्थानों एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास चैकिंग प्वॉइंट्स को फिक्स करते हुए सघन चैकिंग, एंटी-सबोटाज चेक, वाहन सत्यापन तथा संदिग्ध व्यक्तियों/सामानों की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रहें मौजूद
इस गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, पुलिस अधीक्षक/सीओ लालकुआ दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, सीएफओ गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआइयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण सैनी वाचक देवेंद्र राजपूत, स्टेनो, पीआरओ एवं अन्य अधिकारी VC के मध्यम से मौजूद रहे।