नैनीताल जिले के भीमताल में बीते बुधवार को एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 05 लोगों की मौत हो गई। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
चिकित्सकों से ली जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल गुरुवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर भीमताल बस हादसे में हुए घायलों का हाल जाना और डॉक्टर से सभी घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा जाए और घायलों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराया जाए। सरकार इस घटना से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशील है और उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।
रहें मौजूद
इस दौरान कमिश्नर और जिलाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।