नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विवि में हिन्दी विभाग के शोधार्थी अरविंद कुमार को बधाई दीजिये। उनको शिक्षा रत्न सम्मान के लिए चुना गया है।
कल किया जाएगा सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्लोकल विश्वविद्यालय सहारनपुर उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन 2024 में शोधार्थी अरविंद कुमार मौर्य को शिक्षा रत्न सम्मान के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान 14 जुलाई को सहारनपुर जिले के बेहट, मिर्जापुर पोल स्थित ग्लोकल विवि में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। अरविंद वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय सहारनपुर में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर तैनात हैं।