नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। दूरदर्शन उत्तराखंड के चैनल से प्रसारित होने वाली हिंदी काव्य गोष्ठी में नैनीताल जिले के ओखलकाण्डा क्षेत्र के सुरंग गांव निवासी कवि संजय परगाँई का चयन हुआ है।
यूट्यूब पर देखा जा सकेगा लाइव प्रसारण
जिनको कार्यक्रम अधिकारी आद. विकास कोटनाला के द्वारा आमंत्रित किया गया था। जिसमें बुधवार 22 मई को हिंदी काव्य गोष्ठी की रिकाॅर्डिंग दूरदर्शन उत्तराखंड के देहरादून स्टूडियो में हुई। जिसमें पाँच कवियों को आमंत्रित किया था। जिसका संचालन देहरादून की कवयित्री आद. शिखा अग्रवाल के द्वारा किया गया। जिसमें कवि संजय परगाँई ने अपने उत्तराखंड के मुख्य मुद्दों पर अपनी रचनाएं रखी। जिसका प्रसारण दूरदर्शन उत्तराखंड के कार्यक्रम हिंदी गोष्ठी में 25 मई 2024 शनिवार को सायं 05 बजे दूरदर्शन उत्तराखंड के टीवी चैनल तथा यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा। इस काव्य गोष्ठी में टिहरी से जगदीश ग्रामीण , हरिद्वार के डा. अशोक गिरि , देहरादून के सी. बी. द्विवेदी को आमंत्रित किया गया था।
चयन पर परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर
बताते चलें कवि संजय पहले भी लखनऊ , पंतनगर , वाराणसी , गदरपुर जैसे अन्य कई कवि सम्मेलनों में सम्मानित हो चुके हैं। संजय की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल हैं। जिसके लिए संजय को विभिन्न संचार माध्यमों के द्वारा स्वजनों और क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।