नैनीताल: दीजिए बधाई: राजा वर्मा का सैनिक स्कूल में चयन, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के बेतालघाट के व्यवसायी रवि वर्मा के बेटे राजा वर्मा का सैनिक स्कूल में चयन हुआ है।

देश सेवा करने का बताया उद्देश्य

मिली जानकारी के अनुसार राजा का उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित सैनिक स्कूल में छठी कक्षा के लिए चयन हुआ है। साथ ही इसी वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) की प्रवेश परीक्षा में भी सफलता पाई है। बेतालघाट क्षेत्र से पहली बार किसी राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र का सैनिक स्कूल में चयन होने पर स्थानीय लोगों ने विद्यालय के शिक्षकों और परिवार को बधाई दी है।