उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित राजभवन में सांस्कृतिक संध्या ‘लोकमाटी के रंग’ का आयोजन हुआ।
उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक लोक कला की दिखी झलक
मिली जानकारी के अनुसार इस सांस्कृतिक संध्या में संस्कृति विभाग के कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रम और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कलाकारों ने झोड़ा, झूमैलो, चांचरी, तांदी, हारूल आदि लोक नृत्य प्रस्तुत किए।
प्रस्तुति के लिए कलाकारों की सराहना की
इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति की जड़ें बहुत गहरी हैं। उन्होंने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए कलाकारों की सराहना की।