नैनीताल: कल आयोजित होगा ‘विकसित भारत युवा संसद- 2026’, राज्य स्तर के लिए किया जाएगा इतने प्रतिभागियों का चयन

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वय से कल 25 फरवरी को ‘विकसित भारत युवा संसद- 2026’ का आयोजन किया जाएगा।

‘विकसित भारत युवा संसद- 2026’ का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से डीएसबी परिसर नैनीताल के सभागार में आयोजित होगा। बताया कि इस वर्ष युवा संसद का विषय “आपातकाल के 50 वर्षः भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख” निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को अपने विचार रखने के लिए 3 मिनट का समय दिया जाएगा। एक सितंबर-2025 तक 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें भाग लेने के पात्र होंगे। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित तिथि पर सीधे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर सहभागिता कर सकते हैं। जिला स्तर पर प्रदर्शन के आधार पर 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक राज्य से 3 श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर हेतु किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर का आयोजन नई दिल्ली स्थित भारतीय संसद भवन में होगा, जो चयनित युवाओं के लिए एक विशेष अवसर होगा।