नैनीताल: जनपद भ्रमण पंहुचे डीजीपी उत्तराखण्ड, सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ की गोष्ठी, किया जनसंवाद

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज अभिनव कुमार (आई0पी0एस0) पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड का जनपद भ्रमण कार्यक्रम रहा।

किया गया स्वागत

इस दौरान आज दिनांक- 26.09.2024 को सर्वप्रथम महानिदेशक द्वारा कोतवाली हल्द्वानी परिसर में गार्द की सलामी ली गई। ततपश्चात सभागार में सम्भ्रान्त नागरिकों, व्यापार मण्डल आदि के साथ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीता प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस महानिदेशक का पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन‌ किया गया, इसके पश्चात व्यापार मंडल सम्भ्रान्त नागरिकों तथा सेवानिवृत्त आईजी मोहन सिंह बंग्याल द्वारा भी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

जनसंवाद कार्यक्रम में कहीं यह बात

✴️✴️ स्थानीय सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने यातायात व्यवस्था, युवाओ में बढ़ते नशे, महिला सम्बन्धित अपराधों की समस्याओं और सुझावों को प्रस्तुत किया, जिन पर विस्तृत विचार- विमर्श किया गया। नशे में लिप्त बच्चों की काउंसलिंग कराने का सुझाव दिया गया, जिस पर उनके द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए नशा उन्मूलन हेतु प्रभावी कार्यवाही तथा नशें में लिप्त बच्चों की काउंसलिंग कराने का आश्वासन दिया गया।
✴️✴️डीजीपी ने नागरिकों को सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करेगा। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियानों को जनता के सहयोग से सफल बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं। उन्होने इस संवाद को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह की चर्चाएँ पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ाने में सहायक हैं।
    
महिला अधि0/कर्म0 गणों का सम्मेलन

महिला सम्मेलन आयोजित करते हुए अधि0/कर्म0 की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सके। पुलिस कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के कहा कि थाना चौकी स्तर पर महिलाओं के कार्य करने हेतु साफ सुथरे माहौल प्रदान करना एवं आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। महिला सुरक्षा को लेकर अपनी जिम्मेदारी समझें फ्रंट लाईन में आकर महिला सुरक्षा हेतु अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।
   
पत्रकार वार्ता

पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी, वार्ता के दौरान महोदय द्वारा गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जाने, गुंडे बदमाश तथा फरार अपराधियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु कहा गया। महिला सुरक्षा के सम्बन्धी सवाल के जवाब में कहा गया कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यावाही की जायेगी।

पुलिस कार्यालय शाखाओं का निरीक्षण

इसके उपरांत पुलिस महानिदेशक द्वारा बहुउद्देशीय भवन के विभिन्न पुलिस शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यों का मूल्यांकन कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनपद नैनीताल एवं उधमसिंहनगर की अपराध समीक्षा

डीजीपी उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत एवं एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा व एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकान्त मिश्रा की मौजूदगी में जनपद नैनीताल तथा उधमसिंह नगर के अपराधों की गहन समीक्षा की गयी।

रहें उपस्थित
    
गोष्ठी में ए0पी0 वाजपेय सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी भवाली, भूपेन्द्र सिंह भण्डारी क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी, भगवत राणा प्रतिसार निरींक्षक पुलिस लाईन सहित सभी थाना/शाखा प्रभारी अन्य अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।

जनपद उधमसिंहनगर से रहे उपस्थित

निहारिका तोमर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर  सहित सभी थाना/शाखा प्रभारी/ अन्य अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।