नैनीताल: पर्यटकों ओर नाव चालक के बीच हुआ विवाद, 112 पर दी शिकायत का तत्काल एसएसपी ने लिया संज्ञान, कहा अराजकता बर्दाश्त नहीं

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में बीते कल रविवार दिनांक 06-4-25 को थाना मल्लीताल पर 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई।

इस बात पर हुई कहासुनी

जिसमे बताया कि बोट स्टैंड के पास कुछ पर्यटकों और नाव चालकों के बीच झगड़ा हो रहा है। जिस सूचना पर थाना मल्लीताल से पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो वहां मौजूद नाव चालक भानू बोरा द्वारा बताया की उसने कुछ पर्यटकों को पैडल वाली नाव चलाने को दी थी, जिनके द्वारा बीच झील में जाकर अपनी लाइफ जैकेट उतार दी थी, जब चालक द्वारा उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वे बहस करने लगे जिस पर नाव चालक ने उनकी वीडियो बना ली। जब पर्यटक थोड़ी देर बाद बोट स्टैंड पर बोट जमा करने आये तो चालक द्वारा उन्हें भविष्य में इस प्रकार के कृत्य न करने और अपने आपको जोखिम में न डालने हेतु हिदायत दी गई। जिस पर पर्यटकों और नाव चालक के बीच कहा सुनी हो गई।

दी यह हिदायत

जिसके बाद नाव चालक और पर्यटकों को थाना मल्लीताल लाया गया। थाने आकर पर्यटकों द्वारा नाव चालक से माफी मांगने पर नाव चालक द्वारा उक्त सम्बन्ध में कोई कार्यवाही नही चाहने की बात कही गई। इसके बाद पुलिस द्वारा पर्यटकों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया और उन सभी पर्यटकों को  हिदायत दी।