नैनीताल: अक्टूबर में होगा जिला स्तरीय डाक प्रदर्शनी का आयोजन, दुर्लभ और आकर्षक डाक टिकटों की होगी प्रदर्शनी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में अक्टूबर में जिला स्तरीय डाक प्रदर्शनी का आयोजन होगा।

प्रदर्शनी का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला स्तरीय डाक प्रदर्शनी का आयोजन 11 और 12 अक्तूबर तक किया जाएगा। इस संबंध में बताया गया कि प्रदर्शनी शैले हॉल नैनीताल क्लब में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें दुर्लभ और आकर्षक डाक टिकटों की प्रदर्शनी के सांथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।