नैनीताल: जिले के पुलिस कप्तान प्रहलाद मीणा ने बदमाशों को सुधरने का दिया आखिरी मौका, अब गोली का जवाब गोली से देगी नैनीताल पुलिस

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में बीते कल दिनांक 09.03.2025 को भोटिया पड़ाव क्षेत्र में जजी के पास एक व्यक्ति को गोली मारी गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण द्वारा तत्काल एस0पी0सिटी हल्द्वानी, सी0ओ0 सिटी हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत अन्य पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया। जिसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस घटना में सलिप्त अभियुक्त के विरूद्व  धारा- 109/137(2)/352 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिनकी तलाशी की गई और घटना में संलिप्त आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली पुत्र नन्दन सिंह नि0 बैलेजली लॉज भोटिया पडाव हल्द्वानी को बसानी क्षेत्र थाना मुखानी से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजनीतिक मुद्दे के चलते उसने गोली चलाई। अभियुक्त के विरूद्व पूर्व में हत्या के प्रयास, बलवा, छेडछाड, मारपीट आदि के 16 अभियोग पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त समय- समय पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की जाती रही है। एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा टीम को 2500 रू0 नगर ईनाम की घोषणा की है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली
2- व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर
3- उ0नि0 संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी
4- उ0नि0 दिनेश जोशी,
5- उ०नि० नरेन्द्र कुमार,
6- हे0कानि0 विक्रम सिंह
7- हे0कानि0 कैलाश आर्या
8- कानि0  तारा सिंह
9-सर्विलांस टीम