नैनीताल: जनपद पुलिस का चेकिंग अभियान, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ नैनीताल जनपद में शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देश पर सभी राजपत्रित अधिकारियों/थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा लगातार सघन चेकिंग की जा रही है।

पुलिस की कार्यवाही

आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी नजदीकी थाना या 112 नंबर पर दें।